रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
हाजीपुर के बाद अब मुजफ्फरपुर में NIA की रेड, मुखिया के घर पर छापेमारी से हड़कंप , बिहार के हाजीपुर (hajipur) के बाद अब
एनआईए (nia) की टीम ने मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है। कुढनी प्रखंड के मलकौनी गांव में सुबह-सुबह एनआईए की टीम पहुंची है और मुखिया (mukhiya) नंदकुमार राय उर्फ भोला राय के आवास पर छापेमारी (raid) कर रही है। जानकारी के अनुसार, करीब 6 घंटे से अधिक समय से एनआईए की टीम मुखिया भोला राय के घर के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान कैश और अन्य संदिग्ध चीजों के बरामद होने की सूचना है। पूर्व में मुखिया का बेटा AK-47 बरामदगी के मामले में जेल जा चुका है।




