पंकज कुमार जहानाबाद।
पटना गया रेल खंड में चलने वाले यात्रियों को रेल प्रशासन की ओर से एक तरफ जहां गहन टिकट चेकिंग अभियान चला कर वेटिकट यात्रियों को पकड़ा जा रहा है और उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है वही इस रेल खंड के कई रेलवे हाल्ट पर टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और यात्री वेटिकट यात्रा करने को मजबूर हैं।
पटना गया रेल खंड के कई रेलवे हॉल्ट पर पिछले कई दिनों से टिकट काटना बंद हो गया है, नतीजन ट्रेन यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है, जिसके वजह से यात्रियों के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सभी रेलवे यात्री बेटिकट ट्रेन की यात्रा करने को विवश हो रहे हैं, हालांकि बिना टिकट यात्रा करने वाले कई यात्री की परेशानी इस कदर बढ़ गई है कि पटना जंक्शन या गया जंक्शन पर वेटिकट टिकट चेकिंग में पकड़े जाने पर जुर्माना का भय उन्हें सता रहा है। दरअसल बताया जाता है कि पटना गया रेलखंड के तिनेरी हॉल्ट, छोटकी मसौढ़ी, हॉल्ट, मसौढ़ी कोर्ट हाल्ट के साथ डुमरी जंक्शन पर टिकट नहीं मिल पा रहा है। डुमरी जंक्शन पर टिकट काटने वाले कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि 5 साल के लिए रेलवे हॉल्ट पर टिकट काटने का लीज मिलता है वह लीज के लिए रिनुअल करने के लिए पत्र भेजा गया है सब कुछ हो गया है लेकिन अभी तक सिटीई के द्वारा पत्र नहीं मिल पाया है, जिससे हम सबों को टिकट नहीं मिल पा रहा है ।रोजाना गया एवं अन्य स्टेशनों के लिए टिकट लेने के लिए यात्री आ रहे हैं लेकिन हमारे पास टिकट ही नहीं है जब तक सिटीई से मंजूरी नहीं मिल जाती है तब तक टिकट नहीं मिलेगी बहरहाल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के बीच कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, रेलखंड के यात्रियों में अशोक कुमार, सुनीता देवी, राजमणि देवी, रंजू कुमारी, लखन सिंह, आदि ने कहा की रेलवे प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, अन्यथा रेलवे हॉल्ट से ट्रेन यात्री बेटिकट जाएंगे और कहीं पकड़े जाएंगे तो उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से ट्रेन यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं। यात्रियों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द रेलवे हॉल्टो पर टिकट की व्यवस्था किया जाए ताकि हम लोग टिकट लेकर यात्रा कर सकें




