बेगूसराय- आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, परिजनो ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय मंडलकारा में बंद हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी के परिजनों ने जहर खिलाने से मौत या दवा के रिएक्शन से मौत की आशंका जाताई है। जिसके बाद मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दरअसल बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया गांव निवासी 70 वर्षीय बमबम यादव 1985 में हुए एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे, हालांकि जुलाई 2024 में उनकी सजा पूरी हो गई थी और बाहर आने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही थी। परिजनों को जेल प्रबंधन के द्वारा गया कि आज बमबम यादव मंडल कारा के ऑफिस में कागजी कार्रवाई करने के दौरान गिर गए , इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जिसके बाद कैदी की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखने के बाद आरोप लगाया कि बमबम यादव की मौत जहर खिलाने से या दवा के रिएक्शन से हुई है इसके बाद मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार 1985 में बाल्मीकि यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था जिन्हें साल 2012 में जिला न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में तीन आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी हो गए थे जबकि 2012 से ही बमबम यादव आजीवन कारावास की सजा बेगूसराय मंडल कारा में काट रहे थे । मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही थी जिसके बाद वह बाहर आते लेकिन इस बीच उनकी मौत जेल में हो गई । शव को देखने के बाद शव के शरीर में कई निशान उभरे थे जिस वजह से उन्हें शक है उनकी जहर खिलाने से मौत हुई है या दवा के रिएक्शन से, इसलिए उन्होंने आपत्ति की जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि बम बम यादव की मौत कैसे और किस वजह से हुई है।
बाइट- विकास कुमार, मृतक के पुत्र

Join us on:

Leave a Comment