वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह और फेयरवेल पार्टी का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आज दिनांक16 /12/2024 को स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । यह इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रो. (डॉ). अवध बिहारी सिंह, विभागाध्यक्ष , समाजशास्त्र विभाग व सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. लतिका वर्मा , विभागाध्यक्ष ,स्नातकोत्तर मनोवैज्ञानिक विभाग , वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय , आरा उपस्थित थी। मंच संचालक समेस्टर- 2 की छात्र अजय तिवारी ने किया और संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन अमृता विश्वकर्मा, ज्योति कुमारी और नेहा कुमारी ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष और विभाग के शिक्षकों ने दीप जलाकर किया । ममता कुमारी, उषा कुमारी , आकांक्षा कुमारी, रौशनी कुमारी ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का कुल गीत,स्वागत गीत संयुक्त रूप गया । विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रो. डॉ. अवध बिहारी सिंह ने कहा कि इस सम्मान समारोह का आयोजन का उद्देश्य है कि समेटर -4 सत्र 2022-24 के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना । उन्हें अपने विषय और समाज कर प्रति जुड़ाव महसूस करें । सेमेस्टर -4 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उसमें ज्योति मिश्रा,शिवांगी कुमारी, शंकर कुमार आदि थे । जिसमें सभी विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया और विभाग में गुजरें हुए यादों साझा किया । विभाग के शिक्षक श्री मनीष कुमार , डॉ. रीना कुमारी , शोधार्थी निर्मल कुमार निर्मोही ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहें कि छात्र -छात्राओं को जीवन के दायित्व को निभाने ओर लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दियें । आयोजन में सेमेस्टर – 2 सेमेस्टर – तीन के विद्यार्थियों के बढ़ चढ़ का भाग लिया । जिसमें रितेश कुमार , विकास मिश्रा, अमर नाथ श्रीवास्तव , अभिषेक कुमार, दीपक कुमारके आदि उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment