मानव तस्करी रोकथाम को लेकर रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा में छात्राओं को किया गया जगरूक।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

बालक और मानव तस्करी से संबंधित रोकथाम को लेकर महिला थाना अध्य्क्ष डोली कुमारी के द्वारा रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा में छात्राओं को किया गया जगरूक।

सहरसा -बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आज रविवार को सहरसा के रमेश झा महिला कॉलेज में महिला थाना अध्य्क्ष डोली कुमारी के नेतृत्व में बालक और मानव तस्करी को लेकर जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज के प्रिंसिपल उषा सिंह NCC के कमांडेंट सहित कई लोग मौजूद थे।साथ ही साथ NCC के सैकड़ो छात्रा इस कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
कार्यक्रम में शामिल महिला थाना अध्य्क्ष डोली कुमारी ने बताया की आज हमलोग एनसीसी के बच्चियों के साथ कार्यक्रम कर रहे हैं।इसमें बच्चियों के साथ होने वाले मानव तस्करी लैंगिक दुर्व्यवहार से सम्बंधित बातों को बता रहे हैं की उससे कैसे सर्तक रहा जाय,उससे कैसे बचा जाय, घटनाएं न हो ,साथ ही बच्चियों को मोटिवेट करके सशक्त बनाया जाय।

Join us on:

Leave a Comment