रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
हत्या में उपयोग की गई पिस्टल तथा छह कारतूस बरामद।
मृतक हत्या आरोपित की बहन से करता था प्रेम,जिसका भाई ने कर रहा था विरोध,
प्रेमी की मौत के पहले प्रेमिका ने एसिड पी लिया था,जिसके कारण प्रेमिका की शारीरिक स्थिति बिगड़ गई थी,बहन को देख तनाव में आकर भाई ने आकर दिया वारदात।
नगर पुलिस ने सोनू हत्याकांड की खुलासा कर लिया है,मौके से पुलिस ने हत्या अभियुक्त को हत्या में उपयोग की गई पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ सदर हुलास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि बीते 13 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के नवीनगर मोहल्ले में दिनदहाड़े एक युवक सोनू की हत्या की मामले की खुलासा कर ली गई है,एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने विभिन्न तकनीकी तथा मानवीय अनुसंधान में हत्या आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं,गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल व छह कारतूस भी बरामद कर ली गई हैं,हत्या अभियुक्त की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन महानंदपुर मोड मोहल्ले निवासी राकेश सिंह के बेटे ऋतिक उर्फ गोलू के रूप में हुआ हैं, एसडीपीओ ने बताए कि गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सोनू तथा उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था मृतक युवक के कारण उसकी बहन ने एसिड पी लिया था,जिससे उसकी शारीरिक स्थिति बहुत बिगड़ है इसी बदले की भावना में आकर घटना की अंजाम दिया हैं।
गौरतलब हैं कि बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े नगर स्थित नवीनगर मोहल्ले स्थित एक कोचिंग के पास एक युवक की कनपटी में सटा गोली मार दिया था,जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी,सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तथा एसडीपीओ सदर ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में लग गई थी,मृतक शव की पहचान अतौआ गांव निवासी विनेश सिंह के बेटे सोनू के रूप में हुआ था,घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर सदर एसडीपीओ हुलास कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष की नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर हत्या अभियुक्त की गिरफ्तारी की निर्देश दिया गया था,गठित टीम के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा विभिन्न तकनीकी साक्ष्य की आधार पर हत्या अभियुक्त की पहचान कर लिया गया था,जिसकी गिरप्तारी के लिए पुलिस कई ठिकाने पर छापेमारी कर घटना के करीब 30 घंटे बाद मुख्य आरोपित को धर दबोचा हैं,ऐसे मुख्य आरोपित तक पहुंचने के लिए पुलिस दो और लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन उसके विरोध किसी प्रकार की साक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर उन दोनों को थाने से छोड़ दिया गया हैं।
पिछले दो माह के अंदर प्रेम प्रसंग में दूसरी बड़ी घटना है पिछले माह ही प्रेम प्रसंग में ही प्रेमी के दूसरे साथियों ने मिलकर एक प्रेमी को गले में गंदे लगाकर मौत की घाट उतार दिया था,प्रेमिका की नाबालिग भाई तथा प्रेमी ने मिलकर साक्ष्य मिटाने की लेकर मृतक के साथ बाइक को पेट्रोल छिड़कर नगर थाना क्षेत्र के खरीदीबिगहा स्थित बधार में जला डाला था,यह घटना दिल दहलने वाली थी,लेकिन कानून की हाथ लंबी होती हैं विभिन्न तरह की साक्ष्य जुटाकर शव की पहचान की गई थी जो धमौल थाना क्षेत्र के डोडा गांव की एक युवक के रूप में हुआ था,पुलिस घटना को चुनौती मानते हुए 24 घंटे अंदर नगर थाना पुलिस ने हत्या आरोपित एक युवती सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया था। अब सवाल है कम उम्र की बच्चे मामूली प्रेम प्रसंग में बड़ी वारदात दे रहे है,जो पुलिस तथा अन्य अन्य सामाजिक परिवेश चिंतनीय हैं।




