बिहार को मिला नया डीजीपी, विनय कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार पुलिस के नए मुखिया का चयन हो चुका है। गृह विभाग ने विनय कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। विनय कुमार अपनी सख्त प्रशासनिक शैली और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि विनय कुमार इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव है। इस अहम नियुक्ति के बाद पुलिस प्रशासन के कामकाज में नए बदलाव और सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment