BPSC परीक्षा में बवाल: 911 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हंगामे की जांच शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान राज्यभर में 911 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। लेकिन पटना के बापू सभागार केंद्र पर हंगामा हुआ, जहां 12,000 अभ्यर्थियों में से कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने की अफवाह फैलाते हुए उपद्रव मचाया।

BPSC अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने कहा कि आयोग ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। आयोग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने का झूठा दावा किया और परीक्षा केंद्र पर इनविजीलेटर से पेपर छीनकर बाहर फेंक दिया।

बाइट:
“जो छात्र कानून को हाथ में ले रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे पास सभी केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिन्हें जांच के लिए खंगाला जाएगा।”

  • रवि मनु भाई परमार, अध्यक्ष, BPSC

आयोग ने स्पष्ट किया कि वायरल प्रश्न पत्र की शिकायत न तो सोशल मीडिया पर हुई है और न ही किसी अन्य माध्यम से। परीक्षा देरी से शुरू होने के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों को समय का पूरा मुआवजा दिया गया।

बापू सभागार में हुए हंगामे के बावजूद राज्यभर में 68% अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। घटना की गहन जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और केंद्र सुपरिंटेंडेंट के प्रतिवेदन का अध्ययन किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी को सख्ती से रोकने का आश्वासन दिया है।

Join us on:

Leave a Comment