24 अगस्त को हुए डकैती मामले में एक अपराधी गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड स्थित प्रसिद्ध व्यवसाई शंभू टिवडेलाल के घर 24 अगस्त को हुए डकैती मामले में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा है, भागलपुर के सिटी एएसपी पूरन झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि डकैती मामले को सीनियर एसपी नितासा गुड़िया ने गंभीरता से लेते हुए मामले के उद्भेदन को लेकर विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें सिटी एएसपी सहित कई थानों के थानेदार शामिल थे, विशेष टीम ने मानवीय पक्ष और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डकैती कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया, इसी दौरान पुलिस दल ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबती निवासी राजन कुमार को लूटे हुए 9 हजार रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अपराधी के द्वारा डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल सभी अपराधियों के विषय में जानकारी दी गई है, विशेष टीम लुटे हुए सामान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है|

Join us on:

Leave a Comment