निभाष मोदी, भागलपुर

सोशल मीडिया पर समाज के लोगों ने वीडियो डाला जिससे जिलाधिकारी भागलपुर ने लिया संज्ञान!
सोशल मीडिया आज के समय में इतना सशक्त माध्यम हो चुका है कि आप अपनी आवाज को जहां तक चाहे वहां तक पहुंचा सकते हैं ,ऐसा ही कुछ कर दिखाया गोलाघाट भागलपुर के समाज के युवा लड़कों ने, एक बहुत ही गरीब परिवार जिसमें एक बेरोजगार लड़का और उसकी मां कैंसर पीड़ित! खाने तक को अनाज नहीं ,रहने तक को आशियाना नहीं! समाज के युवाओं ने उनकी आवाज उठाने के लिए उनका वीडियो बनाकर फेसबुक ,व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर वायरल किया और यह खबर जिला अधिकारी भागलपुर के सुब्रत कुमार सेन तक गई ,आइए जानते हैं क्या है यह खास खबर,
गरीबी उस समस्या को कहते हैं जिससे व्यक्ति अपने जीवन की मूलभूत आवश्यकता यथा रोटी कपड़ा और मकान को पूरा करने में असमर्थ होता है अधिक दृष्टिकोण से उस व्यक्ति को गरीब या गरीबी रेखा के नीचे माना जाता है जिसमें आय का स्तर कम होने पर व्यक्ति अपनी भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ होता है , उसी से जुड़ी एक कहानी जो गोलाघाट भागलपुर के रघु बाबू के ठाकुर बाड़ी के पास के एक परिवार की है।
भागलपुर में एक लाचार बेटा अपनी मां की जिंदगी की भीख मांग रहा है दरअसल भागलपुर के गोलाघाट निवासी जद्दू की मां गंभीर रूप से बीमार है जदयू के पास खाने तक के अनाज नहीं है और ना ही रुपए हैं समाज के युवाओं ने विमला देवी को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया तो वहां उन्हें कैंसर पीड़ित बता महावीर कैंसर संस्थान पटना रेफर के लिए लिखा है लेकिन ना पैसे और न कागजात होने की वजह से वह पटना नहीं जा पाया है ,इधर युवाओं ने विमला देवी का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने वीडियो देख संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा टीम ने जांच कर सिविल सर्जन को जानकारी दी है सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने बताया कि शाम तक रिपोर्ट आएगा रिपोर्ट से कंफर्म करा कर कहां कौन सा कैंसर उनको है यह जानकारी लेकर यथासंभव सरकारी मदद की जाएगी।
गंभीर हाल से जूझ रहा है जड्डू मंडल की मां विमला देवी मायागंज अस्पताल ने भी यहां से ले जाने को कह दिया गरीबी ने सचमुच दिखा गया गरीब का दर्पण! बताते चले कि पहले विमला देवी को एक छोटा सा घाव हुआ, घरवाले ने सोचा ठीक हो जाएगा परंतु यह घाव विशाल रूप लेने लगा तब सभी गांव वाले ने चंदा जमा कर विमला देवी के इलाज के लिए पैसा जमा किया और मायागंज इलाज के लिए उसे भेजा लेकिन मायागंज अस्पताल ने भी इसे महावीर संस्थान जो एक कैंसर का इलाज करता है वहां रेफर कर दिया उनके पास ना पैसे हैं ना ही कोई गरीबी रेखा से नीचे का सर्टिफिकेट जो उसे कुछ सहायता प्रदान किया जा सके तभी समाज के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और सबसे पहले जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को भेजा गया और उन्होंने इसकी संज्ञान ली समाज के द्वारा युवाओं ने जो सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर डाला तो सबसे पहले रोबिन हुड आर्मी की टीम ने हर महीने खाना देने की बात कही साथ ही उनके इलाज के लिए समाज के लोग तत्पर दिखे साथ ही साथ सदर अस्पताल के सीएस उमेश शर्मा ने भी उसके इलाज के लिए गंभीरता से बातें कहीं और उनका कहना हुआ जहां तक संभव हो पाएगा सरकारी सहायता की हम लोग इसे जरुर दिलाएंगे।




