पटना जीपीओ में ऐतिहासिक ‘कॉपर टिकट’ का प्रतिकृति का लोकार्पण!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना जीपीओ के गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। 250 साल पुराने कॉपर टिकट की प्रतिकृति का लोकार्पण किया गया है। डाक विभाग के इस ऐतिहासिक पहल से बिहार की धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। आइए, जानते हैं इस खास मौके पर क्या कुछ हुआ।


पटना जीपीओ में 250 साल पुराने कॉपर टिकट की प्रतिकृति का लोकार्पण किया गया। इस खास मौके पर बिहार परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने इसे पटना जीपीओ के ऐतिहासिक और स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा बताया।

अनिल कुमार ने कहा कि 1774 में पोस्ट ऑफिस रेगुलेशन एक्ट के तहत डाक शुल्क के अग्रिम भुगतान के लिए 1 और 2 आना मूल्य के कॉपर टिकट जारी किए गए थे। इन्हें ‘अजीमाबाद एकन्नी’ और ‘अजीमाबाद दुअन्नी’ के नाम से जाना जाता था। यह प्रयोग ग्रेट ब्रिटेन के यूनिफॉर्म पेनी डाक और पेनी ब्लैक की शुरुआत से 55 साल पहले हुआ था।

इस अवसर पर पवन कुमार, निदेशक डाक सेवाएं, ने कहा कि बिहार परिमंडल को फिलाटेली और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित डाक टिकट संग्रहकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल बिहार की धरोहर को सहेजने की दिशा में एक कदम है, बल्कि राज्य के लिए गर्व का क्षण भी है।

Join us on:

Leave a Comment