पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता, 2025 में नितीश के नेतृत्व में जीतेंगे 220 सीट- ललन सिंह!

SHARE:


रिपोर्ट – सुमित कुमार

-2025 में होने वाले विधनसभा चुनाव नितीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। एनडीए गठबंधन 220 सीट के लक्ष्य को करेगी पार।

मुंगेर : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने महराष्ट्र झारखड व बिहार में आये चुनाव परिणाम को लेकर कहा की देश की जनता स्पष्ट संकेत दे दिया है की देश की जनता आज भी नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। देश की जनता यह मान कर चलती है की विकसित भारत और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प मोदी जी ने लिया है उसे पूरा करने की इच्छा शक्ति मोदी जी में है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महराष्ट्र में प्रचंड बहुमत आया है उसके लिए सम्पूर्ण एनडीए परिवार महराष्ट्र की महायुति ,समूह के सम्पूर्ण नेताओ को आदरणीय प्रधामंत्री को विशेष तोर पर हार्दिक बधाई और सुभकामना देता हूँ। उन्होंने झारखंड में आये परिणाम को लेकर कहा वंहा की स्थिति अलग है। उन्होंने कहा की बिहार में चारो सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की है। उन्होंने आगे कहा की बिहार में चारों सीट जितने का संकेत दे दिया की आने वाले 2025 में विधानसभा चुनाव होगा वह नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में होगा और प्रचंड बहुमत से फिर से बिहार में सरकार बनेगी और 220 सीट के लक्ष्य को पार करेगी।

बाइट : राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment