रिपोर्ट – अमित कुमार
- इलेक्शन
- मुख्यमंत्री महिला संवाद
- आश्रय गृह कांड
बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने महाराष्ट्र झारखंड सहित बिहार के चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कहा है कि महाराष्ट्र और झारखंड में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी वही बिहार के चार जगहोंपर उपचुनाव में उन्होंने दावा किया कि चारों की चारों सीट एनडीए जीत रही है।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 1 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा निकलने पर विपक्ष द्वारा सरकारी खजाने के दुरुपयोग पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित के लिए अगर मुख्यमंत्री कोई कार्य कर रहे हैं तो विपक्ष के लोग अगर इस पर सवाल उठा रहे हैं तो यह बहुत ही शर्मनाक बात है
विपक्ष जिसको फिजूल खर्च बता रही है उससे उनकी सोच का पता चलता है।
वहीं बीते दिनों शेल्टर होम में तीन बच्चियों की मौत पर उन्होंने कहा कि जो दोषी है उन पर कार्रवाई की गई है।
वहीं उन्होंने कहा कि हमारे विभाग में किसी भी अधिकारी के साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है.
बाईट– मदन सहनी, समाज कल्याण मंत्री




