रिपोर्ट- आशीष कुमार
कैदी हुआ फरार :
नालंदा : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम मेडिकल जांच करने आए एक कैदी हथकड़ी सरका कर भाग गया। ड्यूटी में तैनात जवान को जब तक पता चलता तब तक वह काफी दूर भाग चुका था। घटना से अस्पताल में खलबली मच गई। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि थरथरी थाना क्षेत्र के अतवलचक डीहा निवासी अमित कुमार शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था। न्यायायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद होमगार्ड के जवान द्वारा जेल ले जाया जा रहा था सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के लिए उसे और अन्य आरोपितों के साथ ले जाया गया था जहां वह भाग गया है उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है । सदर अस्पताल से कैदी भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कैदियों को होमगार्ड और चौकीदार द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया जाता है । इसी का फायदा उठाकर अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं ।




