एशियन हॉकी चैंपियन टीम का मिठास भरा सम्मान, प्रसिद्ध खाजे से मनाया जश्न!

SHARE:

रिपोर्ट- आशीष कुमार

राजगीर के प्रसिद्ध काली साह खाजे से मनाया गया जीत का जश्न

बिहारशरीफ : महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में शानदार जीत के बाद राजगीर के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक मिठास भरा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के विख्यात काली साह खाजे से सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया। काली साह के संचालक संजीव कुमार गुप्ता, सोनी गुप्ता और संदीप कुमार गुप्ता ने प्रत्येक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी को स्वादिष्ट खाजे से भरा विशेष उपहार पैकेट भेंट कर उनकी जीत का जश्न मनाया। इस पारंपरिक मिठाई के साथ सम्मान से राष्ट्रीय खेल और स्थानीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

Join us on:

Leave a Comment