भारी मात्रा मे नेपाल निर्मित शराब एवं मैजिक वैन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाबजूद भी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब जब्त करने का सिलसिला बंद होने का नाम नही ले रहा है। मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र स्थित जसो गांव के पास से 990 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक मैजिक वैन सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनदेई चौक के स्वर्गीय जगदीश महतो का पुत्र मुकेश कुमार महतो के रूप में किया गया है। उसके विरुद्ध थाना एस आई कंचन कुमार सिंह के आवेदन पर बिहार मद्दनीषेद एवं शराबबंदी कानून के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं आबस्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। इस बाबत अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के भगवती चौक से शराब की खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर कंचन कुमार के द्वारा जसो गांव स्थित टावर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब कारोबारी पुलिस को दूर से ही देख कर मैजिक वैन को पीछे घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़ कर भाग रहे मैजिक वैन के साथ चालक को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर मैजिक वैन से 990 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया गया। इस बाबत अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध आबस्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें