मधेपुरा -अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बच्चे की गला रेत कर हत्या की!

SHARE:


रिपोर्ट : राजीव रंजन

मधेपुरा में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बच्चे की गला रेत कर कर दी हत्या, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

बड़ी खबर मधेपुरा से है जहाँ शुक्रवार की शाम बदमाशों ने एक बालक की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या छह की है। घटना के बाद एक तरफ जहां इलाके में सनसनी फैल गयी वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन बालक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुड़ गई। जिसे देखते हुए काफी संख्या में अस्पताल में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया। जानकारी देते हुए मृतक के पिता नीरज झा ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ जयप्रकाश नगर वार्ड 6 में किराये के घर में रहते हैं। शुक्रवार को शाम में दोनों पति-पत्नी घर में नहीं थे। केवल दोनों बच्चा घर पर थे। इसी दौरान चार बदमाश उनके घर पर पहुंच कर बच्चे से पानी मांगा। उनका बड़ा बेटा आदर्श पानी लाने अंदर चला गया। इतने में बदमाशों ने उनके छोटे बेटे अंकुर कुमार को पकड़ कर दबिया से गला रेत दिया। जब उनका दूसरा बेटा पानी लेकर वहां पहुंचा तो उसे भी पकड़ कर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागा। नीरज झा ने बताया कि किसी से उनका कोई विवाद नहीं है। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी जानकारी नहीं है। दूसरी ओर मृतक की मां एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर रहे थे । इधर सदर अस्पताल में मौजूद एएसपी प्रवेंद्र भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन, इंस्पेक्टर रामलखन पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। एक विशेष टीम का गठन किया गया है घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

बाइट : नीरज झा, मृतक के पिता
बाइट : प्रवेंद्र भारती, एएसपी मधेपुरा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें