13 नवंबर को होगा एशिया का प्रसिद्ध राजकीय सोनपुर मेला का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

13 नवंबर को होगा एशिया का प्रसिद्ध सोनपुर मेला का उद्घाटन; बिहार के दोनों डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन; प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से चल रही तैयारी

वैशाली। इस साल 2024 का एशिया का प्रसिद्ध सोनपुर मेले का उद्घाटन 13 नवंबर को होना है। जिसको देखते हुए सोनपुर छपरा प्रशासन के द्वारा प्रशासनिक पंडाल समिति अन्य प्रदर्शनी स्टोल कुत्ते की से तैयार करवाया जा रहा है। और यह मेला अगले माह 14 दिसंबर तक चलेगा। सोनपुर मेला बिहार के सारण ज़िले के हरिहर क्षेत्र में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध मेला है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगता है। इसे एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है और ग्रामीण भाषा में छत्रर में लगाया जाता है।

सोनपुर मेला को लेकर प्रशासनिक स्तर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। इस बार सोनपुर मेले में मिथिला मधुबनी के पेंटिंग से और भी आकर्षण आकृतियां बनाई जा रही है। आर्टिस्ट समेत 50 की संख्या में कलाकारों ने पूरे मेला परिषद में काम कर रहे हैं। मोर, दुल्हन, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी के आकृतियां मधुबनी मिथिला पेंटिंग के आर्टिस्ट के द्वारा बनाया जा रहा है।

इस मेले में कई तरह की खासियतें होती हैं यहां सूई से लेकर कई तरह के सामान की खरीदारी की जा सकती है कई प्रकार के पशु आते हैं। इस बार मेले का उद्घाटन 13 नवंबर को बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विजय सिंह करेंगे। इनके साथ अन्य अतिथियों का आगमन होगा। इसके साथ-साथ मिले को खूबसूरत ही बढ़ाने के लिए अन्य प्रकार के प्राइवेट निजी स्टॉल, क्राफ्ट की दुकान, खाने- पीने , खिलौने, ऊनी कपड़े की दुकान सजने लगी है। इसके साथ ही पशु बाजार में पशु का भी आना शुरू हो गया है। अब तक के करीब डेढ़ सौ से अधिक घोड़े भी अन्य दूसरे दूसरे राज्यों से मेले में पहुंच चुके हैं।
सोनपुर एसडीपीओ नवल किशोर ने बताया कि सुरक्षा के मध्य नजर सीसीटीवी की निगरानी और ड्रोन कैमरे की निगरानी की जाएगी। सोनपुर मेले में 40 ड्रॉप गेट बनाए गए। 3700 जवान की तैनाती एक महीने के लिए मेले में की गई है। 1 महीने के लिए सोनपुर मेले में 23 स्थायी थाना बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से मेला में महिला पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गई। वहीं मेले में बाइक गस्ती भी होगी जो सायरन बजाते हुए जवान मेले में गश्ती करते नजर आएंगे।

Join us on:

Leave a Comment