उपचुनाव में एनडीए की सभी चार सीटों पर होगी जीत: मंत्री जयंत राज कुशवाहा

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पटना में आज भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने प्रेस से बातचीत में एनडीए की जीत का दावा किया। साथ ही, प्रशांत किशोर के नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी का जवाब भी दिया। कुशवाहा ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं और अब बेवजह आरोप लगा रहे हैं।

खबर:
पटना में आज भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए बिहार में होने वाले उपचुनावों में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि “हमलोगों की चारों सीटों पर जीत होगी।” मंत्री ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता का समर्थन एनडीए के साथ है और सभी सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

प्रशांत किशोर की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि प्रशांत किशोर पहले नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें नीतीश जी के विचारों और नीतियों की जानकारी है। कुशवाहा ने कहा कि प्रशांत किशोर अब बेवजह उन पर आरोप लगा रहे हैं, जो सही नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment