मधुबनी डीएम एवं एस पी ने आधे दर्जन से अधिक छठ घाटों का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं एस पी सुशील कुमार के द्वारा मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों का दौरा किया गया। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अर्घ्य देने में कठिनाई नहीं हो साथ ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम को लेकर तालाबों पर पहुंच कर खुद जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं एस पी सुशील कुमार ने जायजा लिया और कई आवश्यक निर्देश दिए
मधुबनी जिला पदाधिकारी ने छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर वॉच टावर सभी तालाबों पर व्यवस्था करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि छठ पर्व को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सभी घाटों पर एसडीआरएफ के टीम एवं गोताखोर की उपलब्धता की जाएगी। वही काली मंदिर स्थित गंगासागर तालाब का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहें की छठ पर्व के समय सबसे अधिक भिड़ मधुबनी शहर में होता है। इसलिए प्रशासन का पैनी नजर हर गतिविधि पर बना रहेगा। वही एस पी सुशील कुमार ने कहा भीड़ भाड़ के अधिकता को देखते हुए सभी घाटों पर डंडा धिकारियों के साथ ही पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। किसी भी असमाजिक गतिविधि करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। सादे लिबास में भी पुलिस को छठ घाटों पर तैनात किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment