मधुबनी- घर में सो रहे व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में अपराधी बेखौफ हो चुका है। जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवकरही गांव वार्ड नंम्बर -10 में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे एक व्यक्ति की हत्या चाकू से गोदकर कर दी। अपराधियों ने मृतक के पेट सहित अन्य चार-पांच जगहों पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर चुपके से निकल भागा। पेट पर चाकू से वार किए जाने के कारण मृतक का आंत बाहर निकल गया था। मृतक की पहचान नवकरही गांव के स्वर्गीय भाग्य नारायण झा का 45 वर्षीय पुत्र अभय झा के रूप में हुई है। सुबह भतीजा जब चाचा को खोजने के लिए उसके घर गया तो कमरे में चाचा का शव देख कर भौंचक्का रह गया और जोर जोर से सोर मचाने लगा। सोर सुनकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। वही देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने हत्या की सूचना अरेर थाना पुलिस को दिया। सूचना पाकर अरेर थाना एसएचओ नेहा निधि, अवर निरीक्ष बेमिसाल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर जांच परताल की और इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। जहां एफएसएल की टीम मौके पर पहुँच कर घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य को संग्रहित किया।
अपराधियों ने मृतक अभय झा की हत्या कर हत्या में प्रयुक्त चाकू उसी के बिस्तर पर छोड़ दिया। बिस्तर पर एक ओर दबिया रखा हुआ था और मृतक के घर का गेट बाहर से लगा हुआ था। मृतक अर्धनग्न अवस्था में था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि अभय झा की हत्या उसके जान-पहचान के व्यक्ति के द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में रहकर पेंटिंग मजदूरी करता था और अपना पेट पालता था। मृतक नशे का आदी था, जो बराबर नशे में रहा करता था। जिसके कारण उसकी पत्नी और एक पुत्री दस वर्ष पूर्व ही उनसे रिश्ता तोड़ कर चली गई। जिसके कारण मृतक घर में अकेले ही रहा करता था। आशंका है कि अभय झा के किसी दोस्त ने ही किसी दुश्मनी के कारण उसकी हत्या कर दी है। उधर, शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment