राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में राजग नेताओ ने चलाया जनसम्पर्क अभियान!

SHARE:

शुभम सिन्हा
आरा

तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजग प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में राजग नेताओ ने कई स्थानों पर जनसम्पर्क अभियान चलाया।
राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चन्द्रवँशी ने आज भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में सहार प्रखंड के बरुही, बजरेया, अनुआ, एकवारी, नावादा, पतरिहा, पेरहाप, दुल्लमचक, धनछुहा में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इन्होंने लोगो से मिलते हुए कहा कि पिछड़ा अतिपिछड़ा, दलित महादलित वर्ग सहित सभी का विकास जितना राजग के कार्यकाल में हुआ उतना किसी सरकार ने नही किया। आज केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही जिससे हमसभी का विकास हो रहा। इसलिए हम आप सभी से आग्रह कर रहे कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत जी को अपना मत दे ।
वही पंचायती राज्य मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सहार प्रखंड के कैलोडीहरी में जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को वोट देने का अपील किया। वही बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने सहेजनी, पचमा, रसौली, पिरो , हसनबाजार एव बिहटा में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इन्होंने कहा कि जब मैं क्षेत्र में लोगो से मिल रहा हूँ तो लग रहा कि चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को लेकर युवा वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिल रहा। विशाल प्रशांत की सोच हमेसा क्षेत्र के विकास के प्रति रही है। विशाल के चुनाव जितने के बाद यहां विकास के लिए फंड की कोई कमी नही रहेगी।


वही राजग प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में जदयू नेताओ ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है। एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा , एमएलसी राधाचरण साह , जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित जदयू के नेताओ का भी सघन जनसम्पर्क अभियान चल रहा। आज एमएलसी राधाचरण साह ने बड़कागाँव, देव, सिकरहटा, मोआप, मोपति में ब्यवसायिक वर्ग के बीच संपर्क किया। इन्होंने बातचीत में कहा कि आज राजग के कार्यकाल में ब्यवसाय करने वाले लोग जितने सुरक्षित है पूर्व के किसी सरकार ने उन्हें इतनी सुरक्षा नही दी। आज क्षेत्र में अमन चैन शांति है। इसलिए आप सभी एकजुटता के साथ राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को अपना वोट दे।
वही रोलमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा,हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह,ने भी अपने टीम के साथियो के साथ क्षेत्र के कई गाँवो में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्यासी को जिताने का अपील किया

Join us on:

Leave a Comment