पंकज कुमार जहानाबाद ।
– बिहार और यूपी के कई जिले में लूटपाट की घटना से आतंक मचाने वाले दो अन्तर्राज्यीय लूटेरा गिरोह के सदस्यों को जहानाबाद एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे तिवारी गैंग के सदस्य बताये जाते है। पकड़ा गया अपराधी रोहन तिवारी और राज तिवारी है जो दोनो आपस मे जीजा साल बताया जाता है। दरअसल जहानाबाद की पुलिस काफी दिनों से तिवारी गैंग के लोगो को खोज रही थी। इसी दौरान एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली जिले के हाजीपुर जिला से दोनो को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया की जहानाबाद जिला में तकरीबन आधा दर्जन लूटपाट करने के बाद यह दोनों लुटेरे हाजीपुर में जा कर छुप गए थे। जिनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। उन्होंने बताया की दोनों अपराधी काफी शातिर है और यह लूटपाट के पैसे से नया घर खरीदने के बाद अपने पुराने घर को बेच देते थे। एसडीपीओ ने बताया की तिवारी गिरोह के लोग कोढ़ा गैंग के साथ मिलकर काम करते है। और ये लोग अपना अपना ठिकाना बदलते रहे है। कुछ दिनों पूर्व नगर थाना क्षेत्र के पीएनबी के समीप सीएसपी संचालक से हुई छह लाख रुपए की लूट में गिरफ्तार किए गए। दोनों लुटेरे का सीसीटीवी फुटेज भी मिला था जिसके आधार पर स्पेशल टीम का गठन कर इनकी गिरफ्तारी के लिए सूबे में कई जगह छापेमारी की गई थी। उन्होंने बताया की तिवारी गैंग के बिहार के अलावे यूपी में भी लूट की घटना को अंजाम देते थे। इसका काफी आपराधिक इतिहास रहा है। जहानाबाद के नगर थाने में इसके पांच मामले दर्ज है। पांच माह पूर्व पुलिस ने हाजीपुर से राज तिवारी के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जो फिलहाल अभी जेल में ही है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य लूट के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
Byte – राजीव कुमार सिंह, एसडीपीओ,जहानाबाद




