पटना – दिवाली में चोरों ने निकाला दिवाला, थाने के पास से ही नकद समेत लाखों के गहने ले उड़े!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): इस वक्त फतुहा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा से जुड़ा हुआ है। पीड़ित अशोक कुमार जो गौरीपुंदह गाँव के निवासी है वो 30 अक्टूबर को दीपावली मनाने अपने गाँव पुरे परिवार के साथ गए हुए थे। 1-2 दिन बाद भी वो अपने घर लौटे तो सबकुछ सामान्य था लेकिन उसके अगले दिन 2 अक्टूबर को उन्होंने जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोला सारा सामान बिखरा हुआ था एवं चोरों ने सभी सामानों पर अपना हाथ साफ कर लिया था। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वही पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने छत का ग्रिल काटकर अलमीरा से 6 लाख का गहना, 10 हजार नगद, लैपटॉप एवं अन्य कई सामान गायब थे। पीड़ित फतुहा में रहकर आॅक्सीजन गैस एजेंसी चलाते हैं एवं नोहटा पुल के पास पाण्डेय हाऊस में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। हालांकि लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना थाने से महज चंद दूरी पर घट जाती है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, जो अपने आप में कई सवाल खड़े करते हैं।

:- बाइट: पीड़ित अशोक कुमार

Join us on:

Leave a Comment