रिपोर्ट – आदित्यनंद आर्य
सीतामढ़ी -नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल बढ़ई टोला में हनुमान जी की प्रतिमा को क्षति पहुँचाने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शनिवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तेजी से कार्यवाही की है। सदर एसडीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ वन राम कृष्णा, और नगर थाना अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी धीरेन्द्र झा और स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर असामाजिक तत्वों की पहचान करने में सहयोग कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। प्रशासन ने आम जनों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाएं।
बाइट : राम कृष्णा, एसडीपीओ सदर वन, सीतामढ़ी