धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख टन, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा पैसा-मंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख टन, किसानों के खातों में 48 घंटे में आएगा भुगतान – सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार राज्य का धान अधिप्राप्ति लक्ष्य 45 लाख मैट्रिक टन निर्धारित किया गया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल जबकि ए-ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके तहत राज्य के उत्तर बिहार में कोसी, पूर्णिया, सारण, तिरहुत, और दरभंगा कमिश्नरी क्षेत्रों में 1 नवंबर से 15 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति की जाएगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राज्य में 45 लाख मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए और ए-ग्रेड धान का 2320 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

उत्तर बिहार के कोसी, पूर्णिया, सारण, तिरहुत, और दरभंगा क्षेत्रों में 1 नवंबर से 15 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति का काम किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान 48 घंटे के भीतर उनके खातों में कर दिया जाएगा। धान की खरीद के लिए 8000 करोड़ रुपए का बजट कैबिनेट से स्वीकृत किया गया है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जो पैक्स ब्लैकलिस्टेड हैं, वहां पर धान अधिप्राप्ति नहीं की जाएगी और इसके लिए बगल के दूसरे पैक्स को चिन्हित किया गया है। साथ ही, ब्लैकलिस्टेड पैक्स के संचालक आगामी चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।

Join us on:

Leave a Comment