रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले में सहर से लेकर गांव गांव में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय काली पूजा एवं लक्ष्मी पूजा को लेकर जगह जगह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। ऐसे ही बासोपट्टी प्रखंड के इजोत गांव में श्री श्री 108 श्री नव जीवन काली पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय काली पूजा उत्सव को लेकर 351 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाल कर पूजा शुरू किया गया। कलश यात्रा इजोत गांव ब्रह्मस्थान काली मंदिर से निकाल कर सुंदरपुर, बासोपट्टी थाना रोड होते हुए बभनदेई पोखड़ के पवित्र जल भर कर पुनः मंदिर पहुंचा। इसके बाद मां काली का अभिषेक किया गया। वही बाहर से आए हुए विद्वान पंडित के नेतृत्व में महाकाली की पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम आयोजित हुई। इसके बाद संध्या महाआरती एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया। पूजा समिति की ओर से पूजा अनुष्ठान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उधर, पूजा उत्सव के दूसरे दिन बच्चों की ओर से यूनिक डांस ग्रुप के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य सामूहिक नृत्य सामूहिक नाटक के अलावा विभिन्न तरह के मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूजा समिति के अध्यक्ष शिवनाथ ठाकुर,कोषाध्यक्ष उपेंद्र दत्त, सचिव मनोज ठाकुर, दीपक ,सचिन,शिव, गुंजा, राजेश, कलेवर ठाकुर, राहुल,संजीव, संतन, मनोज एवं स्थानीय लोगों के सक्रिय सहयोग से सभी कार्यक्रम को उत्साह के साथ किया जा रहा है।




