:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” में फतुहा थाना के पुलिसकर्मियों ने ली शपथ। एकता, अखंडता बनाए रखने के लिए किया संकल्प
(फतुहा): 31अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती का दिन है और दीपावली भी है। आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई झाबेर भाई पटेल की जयंती को हर साल राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल की 149वी जयंती के मौके पर बिहार पुलिस के तमाम पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने अपने थाना परिसर में शपथ लिया। फतुहा SHO रूपक कुमार अंबुज ने भी थाने में मौजूद अधिकारियों को शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का शपथ लिया और साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर Run for Unity का भी आयोजन किया जाता है। 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण इस बार 29 अक्टूबर को ही Run for Unity का आयोजन किया गया था।




