त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानियां की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

SHARE:

आरा/ आशुतोष पाण्डेय

– दीपावली, भैया दूज, डाला छठ पर्व, अक्षय नवमी, हरिप्रबोधनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा त्योहारों को पवित्रता, सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशासन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी, बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से महत्वपूर्ण त्योहारों के सकुशल आयोजन कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था व नागरिकों को कोई समस्या व असुविधा न होने पाये,

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
नगर से कलेक्टेªट में त्योहारों के अवसर पर किसी भी आपात कालीन स्थिति के दृष्टिगत एक कंट्रोल रूम की स्थापना किए जाने व कंट्रोल रूम में प्रशासन, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की तैनाती करने के लिए कहा, जिसपर अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गयी है,

नगर निगम, पीडब्लूडी, पीडीए, के सम्बंधित अधिकारियों से गड्ढ़ा मुक्ति कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी अवशेष कार्र्यों को जल्द अवश्य पूर्ण कर लें और इसके सम्बंध में प्रमाणपत्र भी कंट्रोल रूम को उपलब्ध करा दें,

ने नगर निगम के अधिकारियों से इस अवसर पर मंदिरों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था व नाइट पेट्रोलिंग कर सभी खराब रोड़ लाईटों को चिन्हित कर 2 नवंबर तारीख के पूर्व ही सही कराये जाने के लिए कहा है,कहा कि फागिंग, एण्टी लार्वा, नाली-नालों की सफाई नियमित रूप से करायी जाती रहे, कहीं पर भी जल-जमाव की स्थिति न होने पाये,

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से चौराहों पर सौन्दर्यीकरण व लाइटिंग की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा , बाजार समितियों के साथ बैठक कर उनसे सम्बंधित समस्याओं का निराकरण कराये जाने के लिए कहा,

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को पटाखे की बिक्री हेतु निर्धारित किए गए स्थल पर लाइसेंस प्राप्त दुकानों के माध्यम से ही बिक्री सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया, पटाखों की ब्रिकी करने वाली दुकानों पर सभी मानकों व दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा

Join us on:

Leave a Comment