भोजपुर- निजी स्कूलों में त्योहारों के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

बी एस डीएवी. में दीपावली, गोधन व छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
०हमारे बच्चेअपनी परम्परा और संस्कृति की अनूठी विरासत की मजबूत करेंगे : नीशू जायसवाल इन्हें चित्रकार सुकेश कुमार के हाथों प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।


आरा।
आज स्थानीय बी. एस. डीएवी.पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपावली, गोधन व छ्ठ जैसे त्योहारों के आगमन की खुशी में विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर सबसे पहले प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने परिसर में आये अभिभावकों व अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का यह कार्यक्रम जितना विद्यालय परिवार और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही आप सबके लिए भी। बच्चों के इस कार्यक्रम में आप सबकी उपस्थिति आप के स्नेह और लगाव का परिचायक है। आपने हमारे उत्साह को बढ़ा कर इस आयोजन में चार चाँद लगा दिया है। उम्मीद है हमारे बच्चे अपनी परम्परा और संस्कृति की अनूठी विरासत को मजबूत करेंगे। प्रधानाचार्या ने सबको त्योहारों की बधाई दी।
कार्यक्रम के आरंभ में कल 28 अक्टूबर को हुई रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को चित्रकार सुकेश कुमार के हाथों प्रमाण पत्र और पारितोषिक दे कर सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्रा मानसी द्वारा पारंपरिक पर्व त्योहारों के महत्व पर एक वक्तव्य दिया गया तत्पश्चात दीपावली की झलक प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं ने दीप व फुलझडियाँ जलाकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। भाई दूज को प्रदर्शित करती छात्राओं ने अपने भाई की मंगल कामनाओं के लिए गोधन कूट कर अपने व्रत का आह्वान किया। पारंपरिक गीत ‘अवरा कूटीले- भंवरा कूटीले,कूटीले जम्ह के दुआर’ जैसे गीत पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य किया। सबसे आकर्षण का केंद्र छठ महापर्व की झलक रही। इसे अभिव्यक्त करते हुए छात्र – छात्राओं ने नहाय-खाय से लेकर घाट पर सूर्यदेव को अर्ध देने तक के दृश्य को पारंपरिक गीतों के साथ प्रस्तुत कर परिसर में श्रद्या और भक्ति का माहौल बनाकर सबको अभिभूत कर दिया। मुख्य अतिथि राममूर्ति प्रसाद जी ने पूरे कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। चित्र कला और रंगोली के चयनित प्रतिभागियों में आश्वी दूबे, निवेदिता सिंह, आरूणी बाला करण, शोभित जैन तथा पल्लवी कुमारी ने विशिष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशल संचालन अनुष्का सिंह और गार्गी कुमारी ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों की सक्रियता बनी रही।
प्रकाशनार्थ/ प्रसरणार्थ प्रेषित –
द्वारा –

बी.एस. डीएवी. पब्लिक स्कूल,
मील रोड,आरा।

Join us on:

Leave a Comment