रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 02 व्यक्ति को रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, 06 व्यक्ति को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जुर्म में, 01 व्यक्ति को सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ा करने के जुर्म में , 03 व्यक्ति को जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान कोच में सिगरेट, बीड़ी पीने तथा सह यात्रियों द्वारा मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार 12 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
सादर सूचनार्थ समर्पित।




