मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बताया दबाव बनाने का प्रयास!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश के दौरान पुतला दहन का प्रयास किया गया। एसपी पश्चिम शरत ने बताया कि यह प्रयास पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए किया गया। इस मामले में अनुसंधान जारी है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट।

पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर राजेश कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति ने पुतला दहन कर आत्मदाह करने की कोशिश की। एसपी पश्चिम शरत ने बताया कि यह घटना पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के प्रयास के रूप में की गई। राजेश कुमार सिंह, जो दानापुर का रहने वाला है, ने विरोध प्रदर्शन के रूप में यह कदम उठाया।

इससे पहले 6 अक्टूबर को दानापुर में एक वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें राजेश कुमार सिंह ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम को जांच में शामिल किया। इस दौरान तकनीकी साक्ष्य भी कलेक्ट किए गए हैं और एक नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने की बात सामने आई है, जिस पर भी आगे की जांच की जा रही है।

एसपी शरत ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन से पुलिस की कार्रवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment