सरपंच पंच संघ की बैठक में 23 दिसंबर को होने वाली स्थापना दिवस पर चर्चा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में ग्राम कचहरी के सरपंच संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने किया। वहीं, संचालन जिला प्रवक्ता देवचन्द्र सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 23 दिसंबर को होनेवाली स्थापना दिवस पर चर्चा का केंद्र बिंदु रहा। जहां सरपंच संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य सरपंचों ने भी भव्य रुप से स्थापना दिवस मनाए जाने की बात कही।
इस दौरान गत बैठक में लिए गए निर्णय की संपुष्टि किया गया। वहीं, हाल के दिनों में असमय निधन हुए सरपंचों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का मासिक नियत भत्ता भुगतान की समीक्षा की गई। वहीं, संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। भारतीय न्याय संहिता पर चर्चा और ग्राम कचहरी को प्राप्त आवंटन और उपयोगिता पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, रामशंकर ठाकुर, लाल मोहम्मद, उपेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार झा, प्रतिनिधि मोहम्मद अरमान सहित कई सरपंच मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment