भोजपुर की सीमा तोमर ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आरक्षित सूची में 86वीं रैंक हासिल की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

दृढ़ संकल्प और अनुशासित मेहनत का परिणाम, भोजपुर की सीमा तोमर ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आरक्षित सूची में 86वीं रैंक हासिल की

भोजपुर की बहू ने बढ़ाया जिले का नाम

सीमा तोमर, जिन्होंने NIT श्रीनगर से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है, ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 की आरक्षित सूची में 86वीं रैंक हासिल की है। वे बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर ब्लॉक के baghmajhuwan गाँव की रहने वाली हैं, और अनिल सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक) और पुष्पा देवी की पुत्रवधु हैं।

सरकारी सेवा में भी दिखाया समर्पण

वर्तमान में श्रीमती सीमा तोमर भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति, श्री अपूर्व कुमार सिंह, 2019 बैच के आई. आई. एस. अधिकारी हैं, जो वर्तमान में निर्वाचन आयोग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

लगन और अनुशासन ने दिलाई सफलता

सीमा की निरंतर अनुशासित मेहनत और समर्पण ने उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में सफलता दिलाई। उन्होंने भूगोल को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था और अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें