पटना में रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में रहा है शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना। खाजेकला थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों, मो. चाँद उर्फ आफताब और अभिषेक कुमार वर्मा उर्फ बौधा को गिरफ्तार किया है। इन पर रंगदारी और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अवैध हथियार, कारतूस और नकद राशि बरामद की गई है।

खाजेकला थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में, मो. चाँद उर्फ आफताब और उसके गिरोह पर कई आरोप हैं, जिसमें 25 फरवरी 2024 को एक युवक को गोली मारने की कोशिश शामिल है। इसके बाद 1 अप्रैल 2024 को रंगदारी की मांग की गई थी।

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मो. चाँद और उसके साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 2 पिस्टल, 2 रिवाल्वर, 27 कारतूस, एक मोबाइल फोन और 9,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष कार्य बल ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी संदिग्ध है, जिसमें पहले भी रंगदारी और हत्या के प्रयास के कई मामले शामिल हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment