मुख्यमंत्री ने 7160 करोड़ की पंचायती योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन!

SHARE:

:- अमित कुमार!


पटना में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7160 करोड़ रुपये की पंचायती राज विभाग की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान 2615 पंचायत सरकार भवनों, राज्य पंचायत संसाधन केंद्र और कई अन्य योजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी और सोलर प्लेट से बिजली बचत होगी। उन्होंने सभी पंचायत सरकार भवनों के निर्माण को जून 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग की 2615 पंचायत सरकार भवनों और राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, सोनपुर का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 13 जिला पंचायत संसाधन केंद्रों, 65 पंचायत सरकार भवनों, ई-ग्राम कचहरी कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम और जिला परिषद पोर्टल का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बेहद अहम है। ये भवन केवल पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए नहीं, बल्कि अन्य विभागों की सुविधाओं के लिए भी उपयोगी होंगे। उन्होंने जोर दिया कि 2025 तक सभी पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण हो जाए।

साथ ही, सोलर स्ट्रीट लाइट की योजना के तहत 3,75,000 सोलर लाइटों का लोकार्पण किया गया, जबकि मार्च 2025 तक शेष लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के कार्यों पर आधारित लघु वृत्त चित्र भी प्रदर्शित की गई, और कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment