पटना – फतुहा के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण पदाधिकारियों ने किया!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

फतुहा। छठ महापर्व के पूर्व विभिन्न गंगा घाटों को दुरूस्त करने के उद्देश्य से पटना सीटी के अनुमण्डलाधिकारी, सत्यम् सहाय, नगर परिषद, फतुहा के कार्यपालक पदाधिकारी, विनय कुमार, नगर प्रबंधक, साकेश सिन्हा, अंचलाधिकारी,मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष,रूपक कुमार समाजसेवी, बबन यादव और जय कुमार सोनी ने निरीक्षण किया।
सभी पदाधिकारी नौका विहार करते हुए सभी घाटों का निरीक्षण किया और सभी घाटों को दुरूस्त करने का निर्देश भी दिया। सभी घाटों की साफ – सफाई के साथ कुछ खतरनाक घाटों पर विशेष व्यवस्था करने, सभी घाटों का बैरिकेटिंग करने, ब्रतियो के कपड़े बदलने के लिए घेराबंदी करने, शौचालय की व्यवस्था के साथ पेयजल और रोशनी की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment