सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर अवैध हथियार के साथ संदिग्ध गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर अवैध हथियार के पकड़ाया एक संदिग्ध,पुलिस ने हिरासत में लिया

अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर पहुँच गया। इसके बाद उनके आवास पर हड़कंप मच गया। सांसद के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सांसद के आवास पर सदर एसडीपीओ एएसपी रामपुकार सिंह पहुँचे। उन्होंने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है। हिरासत मे लिए गए व्यक्ति का नाम अब्दुल्ला है जो बनगामा का रहने वाला है। वहीं सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह का माहौल बन रहा है उसे देखते हुए पहले ही सुरक्षा कर्मियों को यह निर्देश दे दिया गया था कि सभी लोगों की जांच करें जांच के क्रम में ही सुरक्षा गार्ड ने पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बतादें की हाल ही में सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा देने की बात हुई है।
बाइट – राम पुकार सिंह, ASP,अररिया।
बाइट – प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment