Search
Close this search box.

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा, कृष्ण सिंह की जयंती मनाया गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अनमोल कुमार

समस्तीपुर प्रखंड के बिसनपुर मे बिहार के आधुनिक निर्माता स्वतंत्रता सेनानी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डा0 श्री कृष्ण सिंह जी का 137वीं जयंती समारोह भुमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट समस्तीपुर पदाधिकारियों ने बनाये
श्री कृष्ण बाबु जयंती समारोह कि अध्यक्षता भुमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर एवं संचालन लोजपा नेता नीरज भारद्वाज ने किये
जयंती समारोह मे उपस्थित लोगों ने श्री कृष्ण बाबु के चित्र पर पुस्पांजली कर श्रध्दांजलि अर्पित किये किये
लोजपा नेता नीरज भारद्वाज ने कहा कि बिहार मे समाजिक न्याये के सच्चे पुरोधा थे बैद्यनाथ धाम( देवघर) मे दलित समाज के लोगों को मंदिर मे प्रवेश करा के छुआ छुत को समाप्त करा कर पुरे देश मे संदेश देने का काम किये भारत मे सबसे पहले बिहार मे जमीनदारी उन्मूलन कर जमीनदारी प्रथा को समाप्त किये
दलितों मजदूरों किसानों को विकास के मुख्य धारा मे जोड़ने बाले बिहार केशरी डा0 श्री कृष्ण सिंह जब पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो बिहार पिछड़ा राज्य था अग्रेजी सरकार बिहार को लुट कर खोखला बना दिये थे
अपने कुशलता से बिहार मे कइ उद्योग लगबाये किसानों को उन्नत कृषि उत्पादन मे बढबा दिये बिहार के विकास के लिए कई जनहित के योजनाओं को लागू किये
इसलिए डा0 श्री कृष्ण सिंह जी को बिहार के आधुनिक निर्माता कहते हैं
अध्यक्षता करते हुए भुमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि आघुनिक बिहार के निर्माता डा0 श्री कृष्ण सिंह स्वतंत्रता-संग्राम के अग्रगण्य सेनानियों में से रहे है । इनका का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन-सेवा के लिये समर्पित था । स्वाधीनता की प्राप्ति के बाद बिहार के नवनिर्माण के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे । राजनीतिक जीवन के दुर्धर्ष संघर्ष में निरन्तर संलग्न रहने पर भी जिस स्वाभाविकता और गम्भीरता के साथ वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते थे वह आज के युग मे अत्यन्त दुर्लभ है स्वयंसेवी संस्था संघ के बिहार सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलु ने कहा श्री कृष्ण बाबु का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को बिहार के मुंगेर जिले मे हुआ था श्री कृष्ण बाबु को बिहार के आधुनिक निर्माता कहा जाता है श्री बाबु के मुख्यमंत्री काल मे बिहार मे औद्योगिक क्रांति आयी थी बिहार मे आज भी कई बड़े उद्योग उन्हें के लगाये हुए हैं श्री कृष्ण सिंह मुख्यमंत्री के रुप मे बिहार मे 15 सालो तक जितना काम किये बिहार के कोई दुसरा मुख्यमंत्री अब तक इतना काम नही कर पाये
आज के जयंती समारोह मे मंटुन शर्मा, सुनील ठाकुर,डा मदन मोहन ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमित कुमार, चुन्नु ठाकुर, विजय ठाकुर, फुपेनश्वर ठाकुर, मोहन सिह, राम विलास सिंह चंदन ठाकुर, मो अजिम सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें