करंट की चपेट में आई महिला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया बवाल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद अरवल सड़क मार्ग पर स्थित अरवल जिला के अंगारी गांव के समीप ग्रामीणों ने लगभग 1 घंटा सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा।सडक जाम कर रहे लोगों का कहना था कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण प्रतिदिन घटनाएं घट रही हैं लेकिन बिजली विभाग जर्जर तार बदलने के लिए कोई सार्थक उपाय नहीं कर रहा है। सोमवार को दिन में अंगारी गांव के रहने वाले जीतन प्रसाद की पत्नी खेत में काम करने जा रही थी इस दौरान जर्जर हो चुकी हाई वोल्टेज तार गिर पड़ा था। इसके चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। गांव के लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए अरवल जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भेजा ।जहां घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जहानाबाद से अरवल जाने वाली एन एच‌ 110 को जामकर बिजली विभाग से जर्जर तार बदलने तथा घायल महिला का इलाज निशुल्क करने की मांग किया। घायल महिला की हालत चिंता जनक बना हुआ है। सड़क जाम रहने के कारण अरवल एवं जहानाबाद की ओर से आने जाने वाले सैकड़ो की संख्या में छोटे एवं बड़े वाहन फंसे रहे यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे लोग ट्रक को सड़क पर खड़ा कर प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काट रहे थे ।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर लगभग 1 घंटे बाद सड़क जाम को हटाया और परिचालन को प्रारंभ कराया।

Join us on:

Leave a Comment