रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
-मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा का आतंक गोहन बिंद उर्फ मोहन बिंद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।मरांची पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ दबोच लिया।बाढ़ एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि इसके दियारा क्षेत्र में होने की गुप्त सुचना मिली थी,इसी आलोक में इसकी गिरफ्तारी के लिए मरांची थानाध्यक्ष गौरव सिंधु व अन्य पदाधिकारियों के साथ एक टीम बनाई गई और गोपनीय सूचना के आधार पर कसहा दियारा के सरकारी स्कूल के पास से गोहन बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया, तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है। ये एक कुख्यात बदमाश है जिसे हत्त्या समेत कई मामलों मे पुलिस एक साल से तलाश कर रही थी।इस अपराधी की गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
बाइट-राकेश कुमार,SDPO,बाढ़।




