Search
Close this search box.

हर्ट अटैक से जिला पार्षद अलका झा के पति मुकेश झा का निधन, लोगों में शोक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत परजूआईर गांव पहूंच कर  लोगों ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 09 अलका झा के पति मुकेश झा के आसामयिक निधन पर सोक संवेदना व्यक्त किया। स्वर्गीय झा एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही मिथिला मैथिली एवं सामाजिक विकास में तत्पर रहने वाले एक संघर्षशील युवक थे। जिन्होने ह्रदय आधात के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी निधन की खबर जैसे ही लोगों को लगा चारों तरफ सोक की लहर पसरा पड़ा और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। वही लोगों के द्वारा सोक संवेदना देने का सिलसिला सा लग गया। 50 वर्षीय मुकेश झा के निधन पर सोक संवेदना व्यक्त करने वाले में प्रमुख रूप से बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा, पुर्व विधायक भावना झा, पुर्व विधायक राम अशीष यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला परिषद बादल गुप्ता, सुजीत झा, सईदा बानो, रंधीर झा, मुखिया पम्मी कुमारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र, पुर्व जिला अध्यक्ष शितलाम्बर झा, राजद नेता विजय यादव, रामबरन राम, भाकपा जिला मंत्री मिथिलेश झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा, जटाशंकर झा, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभय झा, विनोद पासवान, पत्रकार राजीव कुमार झा, संजय मिश्र, विनोद पासवान, सहित सैकड़ों लोगों ने अपना संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि समाज ने एक अच्छे कार्यकर्ता को सदा के लिए खो दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें