रिपोर्ट- अमित कुमार
बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर एनडीए के तमाम घटक दलों के नेता उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक के लिए जुटने लगे हैं। इस बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी और जेडीयू के संजय गांधी ने भाग लिया। आपको बता दें कि भाजपा ने चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, इमामगंज से दीपा मांझी और बेलागंज से मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।




