Search
Close this search box.

संयुक्त किसान विकास पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने NDA को दिया उपचुनाव में समर्थन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

NDA को मिला संयुक्त किसान विकास पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का साथ, डॉ. दिलीप जायसवाल ने जताया आभार

उपचुनाव में NDA की स्थिति मजबूत, दो प्रमुख दलों ने किया समर्थन का ऐलान

संयुक्त किसान विकास पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का NDA को समर्थन, डॉ. दिलीप जायसवाल बोले- जीत का अंतर बढ़ेगा

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संयुक्त किसान विकास पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आगामी चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में NDA गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की।

संयुक्त किसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूरज प्रकाश राम और प्रदेश सचिव उमेश राम ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर NDA को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की। इसी क्रम में, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर, संजय कुशवाहा, और अंजलि राजभर ने भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर आगामी उपचुनाव में NDA को समर्थन देने का ऐलान किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा भी उपस्थित थे।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दोनों पार्टियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संयुक्त किसान विकास पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के समर्थन से NDA की जीत का अंतर और बढ़ेगा। यह समर्थन NDA की नीतियों और विकास के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है।”

डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस सहयोग को NDA के पक्ष में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह समर्थन प्रदेश में विकास और प्रगति के मार्ग को और सशक्त करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि NDA गठबंधन की जीत निश्चित है और यह एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें