बेगूसराय- फ़र्टिलाइज़र मैदान में रावण वध कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में 50 फीट के रावण और 50 फीट के कुंभकरण का पुतला का किया गया दहन

बेगूसराय में बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक विजयदशमी के मौके पर 50 फीट का रावण और 50 फीट का कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। दरअसल बेगूसराय जिले के बरौनी फर्टिलाइजर टाउनशिप के मैदान में 50 फीट का रावण और 50 फीट का कुंभकरण को जलाया गया।उर्वरक नगर बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में भारतेश्वर मंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समिति द्वारा 1979 से लगातार बरौनी फर्टिलाइजर मैदान में रावण और कुंभकरण दहन का कार्यक्रम किया जाता है। जन सहयोग से चले आ रहे इस आयोजन में खासकर के रावण और कुंभकरण के पुतले में लगभग दो लाख की राशि खर्च होती है।
इस रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग फर्टिलाइजर मैदान पहुंचे थे जहां रावण और कुंभकरण के दहन के साथ-साथ आतिशबाजी का भी लोगों ने आनंद उठाया। रावण दहन कार्यक्रम को राम हनुमान और लक्ष्मण बनाकर कलाकारों ने धनुष चलाया और रावण का दहन किया । इस मौके बेगूसराय के एसपी मनीष, डीएसपी भास्कर रंजन एसडीओ राजीव कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे। इस रावण दहन कार्यक्रम की की लाइव तस्वीर आप देख सकते हैं कि किस तरह से हजारों श्रद्धालुओं के बीच में रावण दहन कार्यक्रम किया जा रहा है लोग इसका जमकर आनंद ले रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment