रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सुपौल जिले के सरायगढ़ – भपटियाही प्रखंड अंतर्गत सुपौल – सरायगढ़ पथ NH 327A पर नवनिर्मित आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर०ओ०बी० का Carriageway का निर्माण पूर्ण पाया गया। कार्यपालक अभियंता, NH मधेपुरा द्वारा बताया गया कि रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी द्वारा आर०ओ०बी० पर स्ट्रीट लाईट में तिरंगा कलर लगाने का निदेश दिया गया। साथ ही आर०ओ०बी० पर रेलिंग लगाने का भी निदेश दिया गया। वहाँ उपस्थित संवेदक को भी कार्य दिनांक 12.10.2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया, ताकि दिनांक 15.10.2024 से आमजन के लिए ट्रैफिक खोला जा सके। इस मौके पर सत्येन्द्र पाठक, कार्यपालक अभियंता, NH मधेपुरा एवं NH के क्षेत्रीय अभियंता उपस्थित थे।




