रावण वध की तैयारियों का डीएम एसएसपी ने लिया जायजा, दी हिदायत!

SHARE:


रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना के गांधी मैदान में होने वाले रावण वध कार्यक्रम 2024 को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने अधिकारियों को सजग रहने और आपस में समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान और उसके आसपास 128 सीसीटीवी कैमरों, 13 वाच टावरों, और अस्थायी थाना से निगरानी की जाएगी। साथ ही, प्रवेश और निकास को सुगम बनाए रखने के लिए चार सेक्टर में विभाजन किया गया है।


गुरुवार को पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा ने रावण वध कार्यक्रम 2024 के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। गाँधी मैदान को चार सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाके की निगरानी के लिए 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और एक अस्थायी थाना व तीन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़ का प्रबंधन और यातायात नियंत्रण सुगम होना चाहिए। प्रवेश और निकास को व्यवस्थित रखने के लिए सात गेटों को खोला जाएगा।

प्रकाश व्यवस्था के लिए 136 एलईडी मेटल लाइट्स और 229 पोल लाइट्स की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे मैदान को उचित रूप से रोशन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात ने नो पार्किंग और नो वेडिंग जोन की सख्त निगरानी की जानकारी दी।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी गांधी मैदान में नौ एंबुलेंस तैनात रहेंगी और चिकित्सा दल आवश्यक दवाओं के साथ मुस्तैद रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment