भीम संसद और दलित महाकुम्भ को लेकर तेजस्वी पर बरसे अशोक चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


भीम संसद और दलित महाकुंभ पर बड़ा ऐलान, अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर बोला हमला


ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव के मध्य नजर कई बड़े ऐलान किए। 26 नवंबर को बापू सभागार में भीम संसद मनाया जाएगा। इसके अलावा, 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे बिहार में ‘दलित महाकुंभ’ का आयोजन होगा, जिसका मुख्य कार्यक्रम पटना में होगा।
चौधरी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दलितों और महादलितों के लिए किए गए कार्यों से प्रेरित होकर इस कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसके लिए वह बिहार के प्रमंडलों और जिलों में यात्रा करेंगे और बैठकें करेंगे।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “नीतीश कुमार का काम बोलता है, जबकि तेजस्वी यादव के ट्वीट्स बोलते हैं।” साथ ही, उन्होंने रतन टाटा को भारत रत्न से भी ऊपर बताया और कहा कि दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला ही भारत पर शासन करेगा।

Join us on:

Leave a Comment