सीवान- जिले में नवरात्र के सप्तमी के दिन दुर्गा पूजा स्थलों पर माता के पट खुलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

SHARE:

प्रमोद सीवान!


माता के पट खुलते ही भक्तिमय हुआ शहर।
सीवान- जिले में नवरात्र के सप्तमी के दिन दुर्गा पूजा स्थलों पर माता के पट खुलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जय दुर्गे के जयकारों से पूरा शहर गूँजमान हो गया। आज सभी पूजा स्थलों पर पूरे भक्तिमय लोगों ने माता का पूजन किया और उनके दिव्य रूप का दर्शन किया। इधर जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है स्थानीय राजेंद्र चौक, नखास चौक, पकवा इनार, पसनौली, शिव मंदिर तथा शहीद स्मारक पर माता की प्रतिमा का स्थापना किया गया है जहां हजारों की संख्या में भक्तों ने आज माता का दर्शन किया इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के शहीद स्मारक पर श्री राष्ट्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा डांडिया का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment