बाढ़ – देवर संग ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत दाहौर गांव के पास एनएच-31 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। मृत महिला रुबीना खातून एक दिन पहले ही अपने ससुराल बाढ़ थाना अंतर्गत रैली इंग्लिश गांव से मायके बख्तियारपुर के मोगलपुरा बीघा गांव गई थी। संध्या के समय महिला का देवर उसे लाने मायके गया था। महिला की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी और उसका पति विदेश में रहता है।
घायल युवक मो॰ इम्तियाज आलम ने बताया कि दाहौर गांव के पास एनएच-31 पर एक गाड़ी खड़ी थी जिसे पार करते समय बगल से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसकी भाभी भी वही बेसुध पड़ी थी। राहगीरों के द्वारा उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लाया गय। जहां उसकी प्राथमिक उपचार की गई और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसआई राजेन्द्र राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल इलाज के लिए बाढ़ आ चुके थे। घटनास्थल की जांच करने का प्रयास किया गया लेकिन बाइक बरामद नहीं हो सकी है। घायल युवक के द्वारा घटनास्थल की जानकारी देने के बाद मामले की जांच की जाएगी। महिला की मृत्यु सर के पिछले हिस्से में चोट लगने से हुई लगती है।
वही मृत महिला के भाई मोहम्मद एकलाख आलम ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही बहन मायके आई थी और मना करने के बावजूद भी संध्या के समय देवर ससुराल ले जाने की जिद कर रहा था और रास्ते में यह घटना हुई है।

Byte – परिजन
Byte – एसआई राजेंद्र राम

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें